फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Procession-e-Gousiya took out with full glory

Pilibhit News: पूरी शान से निकला जुलूस-ए-गौसिया

Fri, 27 Oct 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Procession-e-Gousiya took out with full glory
शहर में निकाला गया जुलूस ए गौसिया । संवाद
पीलीभीत। शहर में जुलूस-ए-गौसिया पूरी शान से निर्धारित मार्गों से निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
विज्ञापन

शेख अब्दुल कादिर जिलानी गौस-ए-आजम की याद में शुक्रवार को सुबह दस बजे हशमत नगर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों अकीदतमंद शामिल रहे। जुलूस में शामिल लोग या गौस-या गौस के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस-ए-गौसिया बेलों वाला चौराहा, कमल्ले चौराहा, जुगनू पाकड़, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, छोटी मार्केट, शरीफ खां चौराहा पहुंचा। यहां से मोहल्ला बुजकसावान, मदीना शाह, लाल रोड से होते हुए सुनहरी मस्जिद, बरेली गेट से जाटों का चौराहा, मोहल्ला सरफराज खां, मोहल्ला पकड़िया, पंजाबियान चौराहा, फीलखाना होते हुए राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा से मोहल्ला खकरा, अशरफ खां, आवास विकास कॉलोनी होते हुए वापस हशमत नगर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस की सुरक्षा में सीओ सिटी अंशु जैन, सीओ सदर डा प्रतीक दहिया के अलावा कई थानों की पुलिस और पीएसी मौजूद रही।


बीसलपुर। नगर में 11वीं शरीफ के अवसर पर सुबह जुलूस-ए-गौसिया निकाल गया। जुलूस नगर के ईदगाह चौराहे स्थित दरगाह सैयद साहब की मजार से कादरी मुश्ताक के नेतृत्व में निकाला गया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद जुलूस गाजी कमाल शाह रहमतुल्ला अलेह की दरगाह पर पहुंचा। इसके बाद दरगाह पर दुआ की गई।
इस मौके पर कादरी अजीम शाहिद खान, नईम रजा, हाफिज मोनीस, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद शारिक, तौसीफ हुसैन समेत तमाम लोग मौजूद रहे। जुलूस में शामिल लोग धार्मिक झंडा लिए हुए थे और धार्मिक नारेबाजी भी कर रहे थे। जुलूस ईदगाह चौराहे पर आकर समाप्त हुआ।
पूरनपुर। सीओ कार्यालय के समीप साबरी आहाता से नगर में जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग धार्मिक झंडे लेकर नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान गौस पाक की शान में मनकबत पढ़ी गईं। जुलूस में मौलाना फजले अहमद नूरी, हाफिज अशफाक, हाफिज हसीब रजा, हाफिज कमर महबूब, हाफिज जमाल रजा आदि तकरीर करते चल रहे थे। जुलूस ब्लाॅक रोड, स्टेशन रोड, शेरपुर रोड होता हुआ करीमगंज में खानकाहे रजविया में पहुंचकर समाप्त हुआ।

अमरिया। शुक्रवार को मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरआन सिटी कॉलोनी से जुलूस-ए- गौसिया पूरी शानो शौकत के साथ निकाला गया। सैकड़ों की तादाद में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। उलेमा ने गौस-ए-आज़म की शान में कलाम पेश किए।

जुलूस मदरसा तालीमुल कुरआन अमरिया सिटी से शुरू होकर नेशनल हाईवे पर होते हुए अमरिया नहर पुल तक गया। वापसी में खजुरिया मज़ार शरीफ से वापस मदरसा तालीमुल कुरआन पर पहुंचा। इस मौके पर मौलाना तारिक रज़ा मिस्बाही, मौलाना एजाज़ अहमद, अफसर अली मियां, हाफिज़ अब्दुल माजिद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

शहर में निकाला गया जुलूस ए गौसिया । संवाद

शहर में निकाला गया जुलूस ए गौसिया । संवाद

शहर में निकाला गया जुलूस ए गौसिया । संवाद

शहर में निकाला गया जुलूस ए गौसिया । संवाद

शहर में निकाला गया जुलूस ए गौसिया । संवाद

शहर में निकाला गया जुलूस ए गौसिया । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed