{"_id":"66e5effbfb766459190eb0c4","slug":"problems-due-to-delays-and-chaos-in-trains-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-122435-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रेनों की लेटलतीफी और अव्यवस्थाओं से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रेनों की लेटलतीफी और अव्यवस्थाओं से दिक्कत
विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री।संवाद
पीलीभीत। तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को डेमो ट्रेन भी करीब दो घंटे देरी से यहां पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को भी एक ट्रेन करीब पौन घंटा देरी से यहां पहुंची, ऐेसे में यात्री काफी रहे।
पीलीभीत से बरेली जाने वाली डेमो ट्रेन (05312) का समय रात 9:10 निर्धारित है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। रात करीब साढ़े नौ बजे भी ट्रेन के न पहुंचने पर यात्री पूछताछ केंद्र पर पहुंचे, जहां रेलकर्मी नहीं मिले।
इसके बाद कुछ यात्री प्लेटफार्म के प्रवेश द्वार पर पहुंचे। यहां लगे डिसप्ले बोर्ड पर ट्रेन के आने का समय करीब 11 बजे दिखा। ऐसे में कुछ यात्री ट्रेन का टिकट होने के बाद भी बस या फिर अन्य वाहनों से अपने गंतव्य को निकल गए।
विज्ञापन
इसी प्रकार शनिवार को सिंगरौली-टनकपुर (15075) जाने वाली ट्रेन करीब पौने दो घंटे विलंब से आने की जानकारी मिलने पर भी कई यात्री लौट गए।
ट्रेनों के विलंब से आन के कारण परेशान यात्रियों ने एक्स पर शिकायत की। वहीं कुछ ने रेलवे टिकट काउंटर पर भी आपत्ति दर्ज कराई।
-
मैं पीलीभीत में नौकरी करता हूं। बरेली जाना था, दो घंटे देरी से ट्रेन के आने के कारण अब वापस जाना होगा।
-कमलेश सिंह
-
पंजाब जाना था, इसके लिए बरेली से ट्रेन मिलेगी। ट्रेन लेट हो गई है। ऐसे में बरेली से जाने वाली ट्रेन छूटने का डर है।
- सचिन
-
बारिश के चलते कुछ ट्रेनें समय से नहीं चल पा रही है। कई जगह ट्रैक पर पेड़ आदि गिरने से दिक्कत आई है। इससे ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
-राजेेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर मंडल