फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Problems derived vehicle rally in protest

समस्याओं के विरोध में निकाली वाहन रैली

Sat, 16 Jan 2016 07:42 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Sat, 16 Jan 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
युवा विकास संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को क्षेत्रीय समस्याओं के विरोध मेंनगर से बिलसंडा तक वाहन रैली निकाल कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन

मोहल्ला बख्ताबर लाल से शुरू हुई वाहन रैली को डॉ. नागेश पाठक ने रवाना किया। रैली में शामिल बाइक सवार कार्यकर्ता संगठन के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ता क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में छपवाए गए पंफलेट भी बांट रहे थे। बिलसंडा तक जाने के बाद रैली दोबारा नगर में आकर समाप्त हो गई। इन पंफलेटों पर कटना नदी के जर्जर पुल के स्थान पर नया पुल बनवानेे, बीसलपुर, बिलसंडा में स्टेडियम बनवाने, पार्कों का सौंदर्यीकरण कराने, पार्कों को नियमित रूप से खुलवाने, जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने, रोडवेज बसों का सुचारु संचालन कराने और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का उल्लेख किया गया है।

रैली का नेतृत्व संगठन के नगर अध्यक्ष नितिन पाठक ने किया। रैली में विकास, विशाल, शैलेंद्र, विजय, विवेक, राम, नीरज, विजय, अर्पित और विकास समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed