फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Private vehicle drivers remain on strike, people wander for ride

Pilibhit News: निजी वाहन चालक रहे हड़ताल पर, सवारी के लिए भटके लोग

Sat, 30 Dec 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Private vehicle drivers remain on strike, people wander for ride
गजरौला में वाहन के इंतजार में खड़ी सवारिया । संवाद
पीलीभीत। नए कानून को लेकर निजी वाहन चालक संघ के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे सभी मार्गों पर आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग सवारी के इंतजार में घंटों बैठे रहे। किसी तरह से लोगों ने अपना सफर पूरा किया।
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में चालक को दस साल की सजा के नए कानून का विरोध वाहन चालक कर रहे हैं। विरोध के चलते बृहस्पतिवार को सर्व चालक कल्याण संघ के बैनर तले कई चालकों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद चालकों ने हड़ताल करते हुए धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

चालकों की हड़ताल का असर शुक्रवार को जिले में देखा गया। पूरनपुर, बीसलपुर, माधोटांडा सहित अन्य मार्गों पर चलने वाली मैजिकों के पहिया जहां के तहां रोक दिए गए। यहां तक कि प्राइवेट बसों और टेंपो का भी संचालन नहीं हो सका। अचानक से हड़ताल होेने से इन रुटों पर सवारी के इंतजार में लोग खड़े ही रह गए। असम चौराहे पर लोग ठंड के मौसम में कांपते हुए सवारी का इंतजार करते देखे गए। हालांकि दोपहर बाद कुछ मैजिक वाहनों का संचालन शुरु होने से लोगों की परेशानी कुछ कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गजरौला में नहीं चले टेंपो
हड़ताल के चलते गजरौला में एक स्थान पर टेंपो खड़े रहे। किसी ने भी सवारियों को नहीं बैठाया। लोग पीलीभीत आने के लिए परेशान दिखाई दिए। इस बीच पूरनपुर की ओर से आने वाली इको पर सवार होकर लोग मुख्यालय आ सके। हड़ताल के चलते छात्र और छात्राएं भी समय से स्कूल नहीं पहुंच सके।



ट्रांसपोर्ट नगर और ओवरब्रिज के नीचे खड़े रहे टाटा मैजिक
हडताल के चलते मुख्यालय से टाटा मैजिक गाड़ी और टेंपो रवाना नहीं हो सके। ओवरब्रिज के नीचे और ट्रांसपोर्ट नगर में मैजिक खड़ी रही। लोग मैजिक चलने की आस में वहां पर खड़े रहे।

गजरौला में वाहन के इंतजार में खड़ी सवारिया । संवाद

गजरौला में वाहन के इंतजार में खड़ी सवारिया । संवाद

गजरौला में वाहन के इंतजार में खड़ी सवारिया । संवाद

गजरौला में वाहन के इंतजार में खड़ी सवारिया । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed