फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Private hospitals and clinics are closing day

दिनभर बंद रहे प्राइवेट अस्पताल और क्लीनिक

Mon, 16 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 16 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Private hospitals and clinics are closing day
दिनभर बंद रहे प्राइवेट अस्पताल और क्लीनिक
इलाहाबाद में डॉक्टर एके बंसल की हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डाक्टर सोमवार को हड़ताल पर रहे। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गईं। आईएमए से जुड़े अस्पताल, क्लीनिक, पैथोलॉजी आदि शाम पांच बजे तक बंद रहे। इससे मरीजों को खासी कठिनाई का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने शाम को कैंडिल मार्च भी निकाला। इलाहाबाद में डॉ. बंसल की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में आईएमए ने दो दिन पूर्व हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश भर में हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसी क्रम में आईएमए से जुड़े जिले भर के डॉक्टर हड़ताल पर रहे। दोपहर करीब 11 बजे शहर के एक होटल में अध्यक्ष डॉ. केएन तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ सर्जन डॉ. एके बंसल के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

दर-दर भटके मरीज
जिले में आईएमए से जुड़े करीब 85 डाक्टर हैं। आईएमए डाक्टरों की हड़ताल से दूर दराज से दवा लेने शहर पहुंचे तमाम मरीजों व उनके तीमारदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही अस्पतालों के सामने मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। फिलहाल पूरे दिन प्राइवेट अस्पतालों, क्लीनिकों के बाहर कई मरीज डाक्टरों का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन

शाम को निकाला कैंडिल मार्च
डॉक्टर की हत्या के विरोध में आईएमए डॉक्टरों ने सोमवार शाम करीब छह बजे छतरी चौराहे से कैंडिल मार्च निकाला। इसमें कई डॉक्टर शामिल हुए।
हड़ताल में यह रहे शामिल
सचिव डॉ. एसके मित्रा, डॉ. पीडी सिंह, डॉ. आरएच गोखले, डॉ. अरविंद गोयल, डॉ. डीके गंगवार, डॉ. तरुण सेठी, डॉ. भारत सेठी, डॉ. भरत कंचन, डॉ. योगेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. विद्या गोखले, डॉ. प्रमोद अग्रवाल, डॉ. एके सिंह, डॉ. जेएन मिश्रा, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. पीएन सक्सेना, डॉ. एचसी सचान, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. आयुष अग्रवाल, डॉ. विपिन साहनी, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. पीयूष अग्रवाल, एएस सोढ़ी, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. एपी शर्मा, डॉ. कुमकुम गोयल, डॉ. रश्मि सेठी, डॉ. मधु सचान, डॉ. जेएस तलवाड़, डॉ. एमके पांडेय, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. ममता सक्सेना, डॉ. योगेेंद्र सिंह, डॉ. जेएम अरोड़ा, डॉ. बीदास, डॉ. परमजीत कौर, डॉ. सतीश चंद्र गंगवार, डॉ. ओजस्वी शर्मा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइम और पैसा दोनों बर्बाद हुए
हड़ताल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, अब शारदा नदी पार करके यहां तक पहुंच गया हूं। शाम को दवा मिल सकेगी या नहीं इसका कुछ पता नहीं। टाइम और पैसा दोनों बेकार हो गए।
- मोहम्मद हनीफ, खजुरिया

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed