फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prisoner dies in jail, family alleges lack of medical treatment

Pilibhit News: जेल में सजा काट रहे बंदी की मौत, परिजनों ने लगाया उपचार न कराने का आरोप

Mon, 23 Feb 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Prisoner dies in jail, family alleges lack of medical treatment
मृतक सर्वेश फाइल फोटो
बरखेड़ा। बरेली जेल में सजा काट रहे बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर निवासी सर्वेश कुमार (30) की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के तीसरे दिन यानी रविवार की शाम तक मृतक का शव परिजनों को नहीं मिला है। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज न कराने का आरोप लगाया है। बंदी का मौत से पहले का वीडियो बयान भी वायरल हुआ है। इसमें बंदी भी इलाज न कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

गांव ज्योरहा कल्यानपुर निवासी मृतक बंदी के भाई अरविंद और मां रामदेई ने बताया कि सर्वेश करीब तीन वर्ष से बरेली जेल में दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा था, जहां वह बीमार हो गए। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने जेल प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर अपने खर्चे पर सर्वेश का इलाज निजी अस्पताल में कराने की मांग की थी, मगर जेल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने घर आकर उनसे कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया है। घर पहुंची पुलिस का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

---
वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed