{"_id":"dceec80def26b7e9de2261d79b38acd7","slug":"principal-secretery-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के साथ पहुंचे मुख्य सचिव आलोक रंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के साथ पहुंचे मुख्य सचिव आलोक रंजन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय प्रवास के लिए मुख्य सचिव का हेलीकाप्टर करीब 1.20 पर मुस्तफाबाद के निकट बने अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचा। उनके आगमन से पूर्व प्रशासन ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली थीं। हेलीपैड से मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में कुछ देर आराम करने के बाद वह चूका स्पाट पहुंचे। यहां वाटर हट, ट्री हट एवं नौकायान का आनंद उठाया। यहां लंच के बाद वह जंगल के मार्गों से होते हुए बाइफरकेशन, सप्त सरोवर, बराही गेस्ट व नवदिया गेस्ट हाउस पहुंचे। जंगल भ्रमण के दौरान उन्हें हिरन, चीतल सहित कई वन्यजीव मिले लेकिन बाघ के दर्शन नहीं हुए। हालांकि अधिकारी उन्हें बाघ दिखाने को काफी प्रयासरत दिखे लेकिन सफलता नहीं मिली। इस मौके पर एसडीएम पूरनपुर संजय कुमार, डीएफओ कैलाश प्रकाश व आदर्श कुमार, वनसंरक्षक वीके चौपड़ा, एसडीओ डीपी सिंह, रेंजर महोफ केपी सिंह, एआरटीओ राजेश कर्दम, रेंजर माला डीके सिंह सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
दूर रखे गए मीडियाकर्मी
माधोटांडा। मुख्य सचिव के आगमन की कवरेज को बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस और हेलीपैड के ईदगिर्द पहुंच गए लेकिन सीओ पूरनपुर ने किसी भी मीडियाकर्मी को निर्धारित बैरियर से आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद चूका स्पाट जाने पर भी किसी मीडियाकर्मी को नहीं जाने दिया गया।
...जब हेलीकाप्टर आते ही उड़े गुलदस्ते
मुख्य सचिव के स्वागत के लिए अधिकारियों ने हेलीपैड पर एक किनारे गुलदस्ते रखे थे, लेकिन हेलीकाप्टर के आते ही हवा के कारण सभी गुलदस्ते उड़ कर पूरे हेलीपैड में बिखर गए। इस पर हेलीपैड पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आनन फानन में उन्हें एकत्र किया।
विज्ञापन
दो घंटे बंद रहा माधोटांडा खटीमा मार्ग
मुख्य सचिव के आगमन के लिए प्रशासन ने जिस खेत में हेलीपैड बनाया था उसका रास्ता माधोटांडा खटीमा रोड से जुड़ता है। मुख्य सचिव के आगमन से काफी पहले ही पुलिस ने मार्ग को दोनों ओर से बंद कर दिया और मुख्य सचिव के हेलीपैड से गेस्ट हाउस पहुंचने के करीब 20 मिनट बाद मार्ग खोला गया। इसी प्रकार चूका स्पॉट जाने समय भी मार्ग को बंद रखा गया।
अपनी समस्या नहीं बता सके किसान
मुख्य सचिव के पहली बार जनपद आगमन पर जंगल से सटे किसानों ने जंगली पशुओं से सुरक्षा एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराने को उनसे मिलने का प्रयास किया लेकिन अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देकर किसी को भी नहीं मिलने दिया।