फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Principal scolding to professor

देरी से आने पर प्राचार्य ने डांटा तो प्रवक्ता की तबीयत बिगड़ी

Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Principal scolding to professor
पीलीभीत। देरी से आने पर प्राचार्य ने जरा सी डांट क्या लगाई कि भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

शहर के उपाधि महाविद्यालय में कार्यरत भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. विशाल सक्सेना मंगलवार को कुछ देरी से कॉलेज पहुंचे। जब प्राचार्य ने देरी से आने की वजह पूछी तो प्रवक्ता ने पिता की तबियत खराब होने की बात बताई। उनका आरोप है कि प्राचार्य ने इस पर डांट लगाते हुए उनसे कुछ शब्द कह डाले। इसके कुछ देर बाद ही प्रवक्ता की हालत बिगड़ गई। यह पता चलते ही साथी प्रवक्ताओं में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर में उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह मामला महाविद्यालय में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

पिताजी की तबियत खराब होने के कारण महाविद्यालय कुछ देरी से आया था। प्राचार्य से कुछ बात हो गई थी। कुछ देर बाद मेरा ब्लडप्रेशर बढ़ गया। अस्पताल से अब मैं घर जा रहा हूं। - डॉ. विशाल सक्सेना, प्रवक्ता, उपाधि महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान प्रवक्ता डॉ. विशाल सक्सेना पर बीए कक्षाओं में प्रवेश की भी जिम्मेदारी है। वह कुछ देरी से आए थे। उनसे वजह पूछी गई। आधे घंटे बाद उनकी तबियत खराब हो गई। अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। - डॉ. विनय कुमार गर्ग, प्राचार्य, उपाधि महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed