{"_id":"5f36e9188ebc3e3cf2690821","slug":"principal-salary-stopped-pilibhit-news-bly416319263","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक मंदित प्रधानाध्यापिका के वेतन पर लगाई रोक, मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक मंदित प्रधानाध्यापिका के वेतन पर लगाई रोक, मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मानसिक मंदित प्रधानाध्यापिका के वेतन पर बीएसए ने रोक लगा दी है। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा।
ब्लॉक मरौरी के प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया हुसैनपुर में बिस्मिल्लाह बेगम प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। दो साल पहले उनकी तबीयत खराब होने पर विद्यालय का चार्ज सहायक अध्यापक अशोक कुमार को दे दिया गया था। अब विद्यालय मेें कायाकल्प योजना के कार्यों का सात अगस्त को निरीक्षण करने पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी मदनलाल वर्मा ने प्रधानाध्यापिका से अभिलेखों के बारे में पूछा तो वह अचानक उन पर चिल्लाने लगी और उन्हें नोचने दौड़ पड़ी। वर्मा प्रधानाध्यापिका के इस व्यवहार को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने प्रधानाध्यापिका बिस्मिल्लाह बेगम को मानसिक मंदित बताते हुए अपनी रिपोर्ट बीएसए देवेंद्र स्वरूप को भेजी थी। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट में प्रधानाध्यापिका के परिवार और अन्य लोगों पर हस्ताक्षर बनाकर वेतन निकालने की बात भी कही गई है। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के वेतन पर रोक लगा दी गई है। उनका मेडिकल परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल प्रमाण पत्र के आधार पर ही उन पर कार्रवाई की जाएगी।