फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Principal Manju, Jasbir and satisfaction elected Kshepans

मंजू प्रधान, जसवीर और संतोष क्षेपंस निर्वाचित

Tue, 23 Feb 2016 08:37 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 23 Feb 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
Principal Manju, Jasbir and satisfaction elected Kshepans
पंचायत उपचुनाव की मतगणना में पूरनपुर ब्लाक के जटपुरा गांव से मंजू देवी प्रधान चुनी गईं। जबकि ललौरीखेड़ा में जसवीर सिंह और बिलसंडा में संतोष कुमार बीडीसी सदस्य बने। अन्य ब्लाकों में ग्राम पंचायत के 100 सदस्यों का निर्वाचन हो गया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के समय रिक्त रहे पदों के लिए उपचुनाव हुआ था। इसमें 21 फरवरी को वोट डाले गए थे। मंगलवार को सभी सातों ब्लाकों पर मतगणना हुई। मतगणना का काम चार घंटे में ही निपट गया। मरौरी ब्लाक में दो टेबल पर मतों की गिनती हुई जो महज दो घंटे में ही निपट गई। इसमें ब्लाक क्षेत्र के 12 गांव के 18 वार्डों के ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन

बरखेड़ा। बरखेड़ा ब्लाक में क्षेत्र के तीन गांव के आठ वार्डों के लिए चुनाव हुआ था। मतगणना पूरी होने पर निर्वाचन अधिकारी डीएसओ राजेश्वर यादव ने विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। बीसलपुर। यहां भी मतगणना शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए ही चुनाव हुआ था। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी संजय यादव ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के वार्ड इरादतपुर पगार से संतोष कुमार ने कृष्ण कुमार को 104 मतों के अंतर से पराजित किया। उन्हें 529 मत मिले जबकि कृष्ण कुमार को 424 मत मिले। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव के भी परिणाम घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए। ललौरीखेड़ा। ब्लाक परिसर में क्षेत्र पंचायत के वार्ड 62 पर हुए चुनाव में जसवीर सिंह और राजपाल के बीच टक्कर हुई। इसमें जसवीर सिंह ने 427 मत हासिल कर राजपाल को 14 मतों के अंतर से परास्त किया। राजपाल को 413 मत मिले। इसके अलावा 16 ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी डॉ. लक्ष्मी प्रसाद ने सभी को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 पीबीटीपी 11
मंजू देवी ने लक्ष्मी को 217 मतों से हराकर जीती जटपुरा की प्रधानी
पूरनपुर। ग्राम पंचायत उप चुनाव में जटपुरा में प्रधान पद के चुनाव में पूर्व प्रधान विपिन सिंह की पत्नी मंजू देवी ने प्रतिद्वंदी लक्ष्मी देवी को 217 मतों से हराकर प्रधानी हासिल कर ली। मंजू की जीत पर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। मतगणना के बाद आरओ पीके भटनागर ने बताया कि जटपुरा में हुए प्रधान पद के चुनाव मेें मंजू देवी ने सर्वाधिक 492 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंदी लक्ष्मी देवी को 217 मतों से पराजित किया। लक्ष्मी देवी को 275 मत मिले। वहीं अन्य प्रत्याशियों में अर्चना शाह को 187, कांता देवी को 46, किरन देवी को 265, छोटी देवी को 14, शिवपाल सिंह की पत्नी पुष्पा देवी को 11, पुष्पा देवी द्वितीय को 47, पूजा देवी को 62, रुचि देवी को 18, शैल कुमारी को 25, साधना शाह को 36 और संगीता सिंह को 124 वोट मिले। उन्होंने बताया कि 1617 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। मतगणना में 15 वोट निरस्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed