फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Principal in -charge accused of grabbing two lakh rupees

Pilibhit News: प्रभारी प्रधानाध्यापक पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 15 Dec 2023 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Principal in -charge accused of grabbing two lakh rupees
बीसलपुर। प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुर करोड़ की प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुर करोड़ की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त कार्यभार प्राथमिक विद्यालय महादेवा के शिक्षक अंकित अग्रवाल संभाले हुए हैं। आरोप है कि अंकित ने विद्यालय में शौचालय निर्माण के लिए आई दो लाख की धनराशि हड़प ली है। पत्र में मामले की जांच कराने, अंकित अग्रवाल द्वारा हड़पी गई धनराशि विद्यालय को वापस दिलाने, दोषी शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने और अंकित को प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुर करोड़ से तत्काल कार्यमुक्त कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

पत्र में यह भी कहा गया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा दो लाख रुपये हड़प लिए जाने के कारण विद्यालय में अब तक शौचालय नहीं बन पाया है, जिससे स्टॉफ और बच्चों को परेशानी हो रही है। पत्र में यह भी कहा गया है कि इस मामले की लिखित शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन उन अधिकारियों ने इस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed