फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Primary Teachers ' Union election The Srgrmian fast

प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज

Thu, 06 Aug 2015 10:37 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 06 Aug 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाईयों के चुनाव सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला मंत्री ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है जिसके तहत नौ अगस्त को नामांकन होगा। 11 को नाम वापसी के बाद मतदान की तारीख घोषित होगी।

विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमेश गंगवार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष, मंत्री, और कोषाध्यक्ष पद के लिए नौ अगस्त से सुबह 10 बजे से नामांकन शुरू होगा जो शाम तीन बजे तक चलेगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 11 अगस्त को नाम वापसी होगी और यदि आवश्यक हुआ तो मतदान की तारीख घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार नामांकन के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक अध्यापक को जून माह की पे-स्लिप लगाना अनिवार्य होगा। चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही शिक्षक नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है और उन्होंने अपनी गोटियां बिछानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ब्लाक वार होगा मतदान
जिलामंत्री ने बताया कि मतदान तिथियों की घोषणा नामांकन वापसी के समय की जाएगी। इसमें सभी ब्लाकों के लिए अलग-अलग चुनाव कराया जा सकता है। नामांकन वापसी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed