Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Priest dies after coming into contact with an electric current while drying a towel on a wire at a temple.

Pilibhit News: मंदिर में तार पर तौलिया सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पुजारी, मौत

Thu, 12 Nov 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 12 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Priest dies after coming into contact with an electric current while drying a towel on a wire at a temple.
पूरनपुर (पीलीभीत)। कस्बे की अशोक कॉलोनी स्थित शिव शक्तिधाम मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पुजारी की करंट लगने से मौत हो गई। स्नान के बाद तौलिया सुखाने के लिए मंदिर परिसर में लगे लोहे के तार पर डालने पहुंचे पुजारी को पता ही नहीं चला कि तार में करंट दौड़ रहा है। जैसे ही उन्होंने तार को हाथ से पकड़ा, वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। उनकी चीख सुनकर मंदिर में मौजूद रिश्तेदार दौड़े और बिजली की मोटर का प्लग निकालकर उन्हें तार से अलग किया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। मूलरूप से गांव मोहम्मदपुर निवासी अनिल पांडेय (42) कई वर्षों से पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। वह नगर की अशोक कॉलोनी स्थित शिव शक्तिधाम मंदिर में पुजारी थे। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह भी वह घर से मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में स्नान के बाद वह अपनी तौलिया सुखाने के लिए परिसर में लगे तार की ओर गए। इसी दौरान एक छोटी सी लापरवाही और बिजली के तार में आई खराबी जानलेवा हादसे की वजह बन गई।
विज्ञापन


मंदिर में मौजूद अनिल के रिश्तेदार हर्षित पांडेय और रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर में कपड़े सुखाने के लिए लोहे का तार बांधा गया है। इसी के पास से पानी की मोटर का बिजली का तार निकला हुआ था। बिजली का तार कटा होने के कारण उसमें से करंट कपड़े सुखाने वाले लोहे के तार में उतर रहा था। अनिल पांडेय स्नान करने के बाद तौलिया सुखाने पहुंचे। उन्होंने पहले लोहे के तार को हाथ से पकड़ा और फिर उस पर तौलिया डालने का प्रयास किया। इसी दौरान वह तेज करंट की चपेट में आ गए और उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी आवाज सुनते ही मंदिर में मौजूद हर्षित और रामप्रकाश पांडेय दौड़कर पहुंचे। दोनों ने सबसे पहले चल रही मोटर का प्लग बिजली के बोर्ड से निकाला और इसके बाद अनिल को तार से अलग किया। इस बीच शोर सुनकर आसपास के लोग भी मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुजारी की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की है।


सीएचसी में चिकित्सक ने मृत घोषित किया

रिश्तेदार और अन्य लोग सुबह करीब साढ़े सात बजे अनिल पांडेय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी करीबी उन्हें बेहतर उपचार की उम्मीद में जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल पांडेय दो भाइयों में बड़े थे। उनकी चार बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार में उनकी मां रूपवती, पत्नी मीना देवी, बड़ी बेटी प्रिया पांडेय (24), दूसरी बेटी प्रज्ञा पांडेय (23) और बेटा शिवांश पांडेय (18) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed