फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pride marches out from o Shaukat A. Mohammadi

शान ओ शौकत से निकला जुलूस ए मोहम्मदी

Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बारहवीं शरीफ पर रविवार रात हसमत नगर से आस्ताने हसमतिया सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां की अगुवाई में जुलूस ए मोहम्मदी शान ओ शौकत के साथ निकाला गया। जगह-जगह पर मौलाना ने तकरीर पेश की। देर रात जुलूस की शुरूआत की गई। मुरीदों ने आतिशबाजी भी की। यह जुलूस बेलों चौराहा, कमल्ले चौराहा, शाहजी मियां दरगाह शरीफ, छोटी मार्केट, जामा मस्जिद, चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद, धुनों चौराहा, कोतवाली तिराहा, फीलखाना, पंजाबियान जाटों चौराहा से होते हुए हसमत नगर पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान मौलाना जलताब रजा खां ने हसमत नगर सहित कई अन्य जगहों पर तकरीर की। जुलूस को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा।  इधर, अल्लाहु मियां दरगाह के सज्जादानशी मौलाना हसन मियां कदीरी व उनकी अनुयायी सबसे अलग रहे। इस बार उन्होंने जलसा भी नहीं किया। जुलूस को लेकर काफी सजावट की गई। जुलूस को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

और बढ़ा दी गई सुरक्षा
जुलूस शुरू होने से पहले ही पुलिस को खुफिया तंत्र से जानकारी मिली कि दाइयों वाली गली के रास्ते डॉ. हंसपाल चौराहा पर दूसरा पक्ष जुलूस में शामिल हो सकता है। इसको लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया कोतवाल इंद्र सिंह, इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए और सुरक्षा बढ़ा दी।
विज्ञापन

खकरा चौकी पर तैनात पुलिस पर अभद्रता का आरोप
जुलूस को लेकर 14 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। इस पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। खकरा चौकी पर बैरियर पर मौजूद एक दरोगा पर लोगों को अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed