{"_id":"250fdcbfe232f2573e1075b404cece36","slug":"press-varta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शहर में बनेगा विकलांग धाम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शहर में बनेगा विकलांग धाम’
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के हाफिज रहमत खां लॉ कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि विकलांगता को अभिशाप न समझे। मुख्यमंत्री ने 18 साल से कम निशक्तजनों को समाजवादी पेंशन देने का फैसला लिया। कहा कि प्रयास है कि जिले में एक विकलांग धाम बनाया जाए, जहां सभी धर्म जाति के निशक्तजन रात गुजार सकें। जिला प्रशासन से विकलांग धाम के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विकलांग शिविर के दिन ही विकलांगों को सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कोरियोग्राफर जावेद ग्रुप के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्यमंत्री ने हंगरी में हुई विकलांग खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागी कमल शर्मा व कवि जगन्नाथ मिश्रा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने 700 गरीबों व विकलांगों को कंबल बांटे। इसके अलावा 50 विकलांगों को बैसाखी और 25 को ब्लाइंड स्टिक दी गई। इस मौके पर डीएम ओएन सिंह, एसपी सोनिया सिंह, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, अमित पाठक, प्रशांत शर्मा, अब्दुल वसीम खां, सैय्यद आसिफ अली कादरी, दीपेंद्र सिंह चौहान, मोहन सिंह, जुबैर अनवर, हाजी अकबर अंसारी, सुरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।