फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prerana canteen is increasing women's income with taste and health.

Pilibhit News: स्वाद और सेहत के साथ बढ़ रही प्रेरणा कैंटीन से महिलाओं की आय

Fri, 12 Dec 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Prerana canteen is increasing women's income with taste and health.
पीलीभीत। शहर और ब्लॉक स्तर पर प्रमुख स्थानाें पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं प्रेरणा कैंटीन का संचालन कर रही हैं। महिलाएं स्वाद और पौष्टिक खाना परोसकर खुद की आय बढ़ा रही हैं। जिले में एनआरएलएम की ओर से 27 प्रेरणा कैंटीन का संंचालन हो रहा है। इसमें शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, विकास भवन, पीटीआर के सप्त सरोवर परिसर में संचालन शामिल है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अलग-अलग तरह का रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इसी क्रम में स्कूल-कॉलेज और सरकारी संस्थानों के परिसर में प्रेरणा कैंटीन के जरिये महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं।
विज्ञापन

बराही रेंज के पर्यटन स्थल सप्त सरोवर पर कैंटीन का संचालन हो रहा है। यहां आने वाले सैलानियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी शीला समूह की महिलाओं को सौंपी गई है। कैंटीन में महिलाएं नाश्ते से लेकर भोजन तक की व्यवस्था संभाल रही हैं। स्वच्छता, समयबद्ध सेवा और भोजन की गुणवत्ता के कारण इन महिलाओं का काम सैलानियों को भी पसंद आने लगा है। इससे न सिर्फ उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि पर्यटन स्थल पर सुविधाओं में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही राजकीय ड्रमंड इंटर कॉलेज में संचालित कैंटीन का संचालन भी महिलाएं बेहतर तरीके से कर रही हैं। इसका संचालन जल्द ही शुरू किया गया है। विकास भवन की प्रेरणा कैंटीन भी महिलाओं की आय का जरिया बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed