{"_id":"698cd4daf964a426e000cf65","slug":"preparations-to-close-the-crushing-season-in-puranpur-sugar-mill-due-to-shortage-of-sugarcane-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153604-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ने की कमी से पूरनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र बंदी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ने की कमी से पूरनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र बंदी की तैयारी
विज्ञापन
कैलेंडर अनुसार गन्ना आपूर्ति का इंडेंट किया जारी, चार केंद्रों पर खरीद कर दी फ्री
पूरनपुर। चीनी मिल गन्ने की कमी से जूझने लगी है। पेराई सत्र बंदी की तैयारी करते हुए कैलेंडर के तहत पूरे गन्ने की आपूर्ति का इंडेंट जारी कर दिया गया है। चार केंद्रों पर गन्ने की खरीद भी फ्री कर दी गई है। मिल क्षेत्र में खेतों में करीब डेढ़ लाख क्विंटल गन्ना शेष है। इसकी पेराई के बाद चीनी मिल को बंद कर दिया जाएगा।
पिछले साल 17 नवंबर को चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया था। इसके बाद 19 नवंबर को चीनी मिल ने पेराई शुरू की थी। अगले दिन मात्र नौ घंटे चलने के बाद चीनी मिल टरबाइन की खराबी से बंद हो गई। हालांकि इसके दो दिन बाद खराबी दूर कराकर चीनी मिल को चलवा दिया गया था। चीनी मिल की पेराई क्षमता प्रतिदिन 25 हजार क्विंटल होने और क्षेत्र में गन्ना उत्पादन अधिक होने पर इस बार भी क्षेत्र में पूरनपुर चीनी मिल के अलावा चार अन्य मिलों को गन्ना आंवटित किया गया। पूरनपुर चीनी मिल ने गेट के अलावा 13 केंद्रों पर गन्ने की खरीद की।
अब चीनी मिल गन्ने की कमी से जूझने लगी है। चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अमित चतुर्वेदी ने बताया कि कैलेंडर की सभी गन्ना आपूर्ति पर्चियां जारी कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी का दो लाख क्विंटल के इंडेंट की पर्चियां जारी कराई गईं।
विज्ञापन
खरीद फ्री कर बंदी का पहला और दूसरा नोटिस जारी किया
गन्ने की कमी के चलते शाहगढ़ प्रथम, झुकना, प्रसादपुर पचपेड़ा, शाहबाजपुर केंद्रों पर गन्ने की खरीद फ्री कर बंदी का पहला और दूसरा नोटिस जारी कर दिया गया है। अन्य खरीद केंद्रों को भी फ्री करने के लिए पर्चियां बनवाई जा रही हैं। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पूरनपुर चीनी मिल क्षेत्र में अभी करीब डेढ़ लाख क्विंटल गन्ना खड़ा है। इसकी शीघ्र ही पर्चियां जारी कराई जाएंगी। सभी किसानों के गन्ने की पेराई के बाद ही चीनी मिल बंद होगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -