{"_id":"65c6901d053dce4379079b28","slug":"preparation-for-up-board-exams-in-final-stage-magistrate-nominated-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111835-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी अंतिम चरण में, मजिस्ट्रेट नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी अंतिम चरण में, मजिस्ट्रेट नामित
Sat, 10 Feb 2024 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में हैं। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती हो गई है। जिले में 76 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इनके लिए मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने, परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण और निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। इसमें पांच जोनल, 16 सेक्टर और 76 स्टेटिक मजिस्ट्रेट शामिल हैं। इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। डीआईओएस कार्यालय से प्रवेशपत्रों का वितरण कॉलेजों में किया जाना है। जिले में इंटर के 17,920 संस्थागत और 1890 परीक्षार्थी व्यक्तिगत हैं।
इसी तरह हाईस्कूल में 24,703 विद्यार्थी संस्थागत और 267 छात्र व्यक्तिगत हैं। सबसे अधिक छात्र संख्या 1086 वाली परीक्षा सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। परीक्षाओं को लेकर कंट्रोल रूम में भी तैयारियां की गई है। यहां से प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम भी केंद्रों की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी करेगी। स्कूलों में स्ट्रांग रूम बनवाए जा चुके हैं। यहां पेपर और कॉपियां रखी जाएंगी। वहीं केंद्रों पर भी सीसीटीवी कैमरे को अंतिम दौर में चेक किए जाने का काम भी पूरा होने को है। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित अन्य व्यवस्थाएं भी लगातार की जा रही हैं।

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद
विज्ञापन