{"_id":"61c21cac59521713c55451a1","slug":"pregnant-women-should-take-special-precautions-in-winter-pilibhit-news-bly4700263165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में गर्भवती महिलाएं बरतें विशेष सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में गर्भवती महिलाएं बरतें विशेष सावधानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बेशक सर्दी के दिनों में प्यास कम लगती है पर गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए ताकि खुद के साथ आने वाले शिशु की सेहत ठीक रहे। जहां तक कपड़ों का सवाल है? ऐसे कपड़े जरूर पहने जिससे शरीर गर्म बना रहे। विशेषज्ञ डाक्टर का कहना है कि विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। रात को सोने से पहले केसर वाला दूध जरूर पीएं। इससे शरीर में गर्माहट रहेगी। नींद भी अच्छी आएगी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनीता चौरसिया ने कहा कि ओमिक्रॉन का खतरा सामने है। अगर गर्भावस्था के तीन महीने हो गए हैं तो वैक्सीन लगवा सकती हैं। वैसे भी वे महिलाएं कम बीमार पड़ रही हैं जो कोरोना से बचाव की दोनों वैक्सीन लगवा चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खांसी जुकाम और अन्य किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति से गर्भवती महिला को दूरी बनाकर रखनी चाहिए ताकि संक्रमण से प्रभावित न हो। ब्यूरो
गुनगुनी धूप में बैठक कर सकती हैं अनुलोम-विलोम
सर्दियों में शरीर में आलस्य से बचना है और सक्रियता बनाए रखनी हैं तो गुनगुनी धूप या फिर बंद कर में बैठकर हल्के फुल्के व्यायाम कर सकती हैं। अनुलोम-विलोम ठीक रहेगा। अगर कोई कसरत करना चाहती हैं तो जरूरी है किसी योग शिक्षक से परामर्श प्राप्त करें। ताकि ऐसे आसनों का चयन हो सके जिससे आप और गर्भ में पल रहा आपका शिशु दोनों की सेहत ठीक रहे।
पौष्टिक आहार लें
सर्दी रोग विशेषज्ञ और महिला अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. अनीता चौरसिया ने कहा कि खान-पान का विशेष महत्व होता है। गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि वे अपने भोजन में हरी सब्जियों लें। रोजाना दूध और गुड़ को लें। अगर गन्ने का रस उपलब्ध है तो उसे ठंडा न पीएं। उबाल कर ठंडा करें और गुनगुना पीएं। इससे उसके वैक्टीरिया मर जाएंगे।
विज्ञापन
हीटर से दूर रहें
आम तौर सर्दी से बचने के लिए हीटर लगा लेते हैं या फिर कमरे में कोयले की सिगड़ी जलाते हैं। इससे कार्बनडाइऑक्साइड और मोनो ऑक्साइड का उत्सर्जन होता है। जो सेहत के लिए लाभकारी नहीं है। अगर महिलाओं अपनी और अपने शिशु की सेहत का ख्याल रखना है तो शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए कपड़े पहने। बिस्तर में कंबल बिछा सकते हैं। बहुत ज्यादा सर्दी हो तो गर्म पानी भरी उस बोतल का इस्तेमाल करें जो चिकित्सक मरीजों के लिए करते हैं।