फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pregnant woman was pushed, newborn died

Pilibhit News: गर्भवती को धक्का दिया, नवजात की हुई मौत

Fri, 23 Aug 2024 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman was pushed, newborn died
जहानाबाद। पति के साथ मारपीट कर रहे लोगों ने विरोध करने पर गर्भवती को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचकर बुधवार को अल्ट्रासाउंड कराया तो पेट में पल रहे नवजात की मौत होने की बात सामने आई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी पूजा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 अगस्त को वह अपने पति के साथ बाइक से घर जा रही थी। आरोप है कि गांव देवीपुरा के पास धर्मपाल और उसके पिता रामपाल ने पति को रोककर गालीगलौज की। विरोध करने पर पति की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान उसने पति को बचाने का प्रयास किया, जिस पर आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह गिर गईं। गर्भवती होने की वजह से हालत बिगड़ गई। अल्ट्रासाउंड कराया तो चिकित्सक ने गर्भ में पल रहे नवजात की मौत होने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed