{"_id":"6498984c20d0900b790d951f","slug":"pregnant-rekha-died-due-to-illness-the-family-left-the-house-before-the-dead-body-reached-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-130-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीमारी से हुई थी गर्भवती रेखा की मौत, \nशव पहुंचने से पहले परिजन घर से गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीमारी से हुई थी गर्भवती रेखा की मौत, शव पहुंचने से पहले परिजन घर से गए
Mon, 26 Jun 2023 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव पताबोझी निवासी वेदपाल की गर्भवती पत्नी रेखा देवी (30) की मौत खून की कमी और बीमारी के चलते हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रेखा का शव घर पहुंचने से पहले ही परिजन वहां से खिसक गए। विवाद को लेकर घंटों अंतिम संस्कार रुका रहा। पुलिस के पहुंचने पर दूसरे दिन रविवार को बमुश्किल परिजन पहुंचे, तब रेखा के शव का देवर ने अंतिम संस्कार किया।
सेहरामऊ उत्तरी थानाक्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी प्रकाश ने पुत्री रेखा की शादी आठ साल पहले गांव पताबोझी निवासी वेदपाल से की थी। रेखा गर्भवती थी। शनिवार को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रेखा की मां मुन्नी देवी ने पुत्री के ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने, गर्भवती होने के बाद इलाज न कराने आदि का आरोप लगाया।
मुन्नी देवी की सूचना पर पुलिस ने रेखा के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रेखा की मौत खून की कमी और बीमारी के चलते हुई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे रेखा का शव घर पहुंचा। इससे पहले रेखा का पति और अन्य परिजन घर से भाग गए। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
पति के न होने से रेखा के शव का अंतिम संस्कार घंटों रुका रहा। सूचना पर दरोगा उदयवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बमुश्किल रिश्तेदारों के माध्यम से रेखा के ससुर, देवर आदि को बुलवाया। बावजूद इसके पति नहीं आया। दूसरे दिन रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे रेखा का अंतिम संस्कार हो सका।