फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Practical training stations sent 52 Recruit

व्यावहारिक प्रशिक्षण को थानों में भेजे गए 52 रिक्रूट

Mon, 22 Aug 2016 11:36 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
 पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मुरादाबाद से छह माह का गहन प्रशिक्षण पा चुके 52 रिक्रूट को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए थानों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानों में काम करने के तरीके, जीडी, केस दर्ज करने आदि तमाम बातों की सीख दी जाएगी। चार महीने का प्रशिक्षण पाने के बाद सभी वापस पुलिस लाइन आएंगे। बता दें कि वर्ष 2013 बैच के रिक्रूट छह महीने का मुरादाबाद पीटीसी में गहन प्रशिक्षण पा चुके है। अब इनको व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाना है, जिसकी शुरुआत कर दी गई है। पीटीपी मुरादाबाद से पास होकर आए 52 रिक्रूट की लाइन में आमद कराने के बाद उनको व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए थानों में भेजा गया है। इनको जिले के ग्यारह थानों में भेजा गया है। थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के तौर पर उनको कार्रवाई के तरीके सिखाए जाएंगे। यह प्रशिक्षण चार महीने का होगा। इसको पूरा करने के बाद उनकी दोबारा पुलिस लाइन में वापस की जाएगी, जिसके बाद छह महीने तक उनको पुलिस लाइन में रखा जाएगा। इन छह महीनों के प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद उनको जिलों में तैनाती दी जाएगी। 

इन थानों में भेजे गए रिक्रूट 
कोतवाली 06, पूरनपुर 11, दियोरियाकलां 08, न्यूरिया 03, हजारा 04, सेहरामऊ उत्तरी  05, बीसलपुर  04, बिलसंडा  05, जहानाबाद   03, माधौटांडा  01, अमरिया  02
विज्ञापन


दस रिक्रूट हो गए प्रशिक्षण में फेल 
वैसे तो जिले में कुल 62 रिक्रूट भेजे जाने थे। इसी के आधार पर थानों में उनको भेजने के चार्ट तैयार भी कर दिए गए थे। लेकिन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मुरादाबाद में दस रिक्रूट प्रशिक्षण के दौरान फेल हो गए। इनकी अब दोबारा 45 दिन की ट्रेनिंग अन्य सेंटरों पर कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले में भेजे गए 52 रिक्रूट को थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया है। दस रिक्रूट प्रशिक्षण में फेल हो गए थे। इस कारण नहीं आए हैं। चार महीने की ट्रेनिंग के बाद इनको छह महीने पुलिस लाइन में ड्यूटी कराई जाएगी। 
- महावीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed