{"_id":"fa74812d9bd14c4119f6662d9fd9ea9c","slug":"power-to-tirahe-the-young-man-s-body-was-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घर तिराहे के पास पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घर तिराहे के पास पड़ा मिला युवक का शव
Pilibhit
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गैस चौराहा स्थित बिजली घर तिराहे के पास एक 28 वर्षीय युवक का शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त जहॉनाबाद के गांव सुस्यार निवासी महेश कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिवार वालों को सौंप दिया है। मृतक शहर में पन्नी बीनने और नशे की हालत में कई दिनों से देखा जा रहा था।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर एक युवक का शव गैस चौराहा के निकट बिजली घर के पास पड़ा देखा गया। शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त थाना जहॉनाबाद के गांव सुस्यार निवासी मुकेश कश्यप के रूप में हुई है। मृतक कई दिनों से कूड़े के ढेरों में प्लास्टिक की पन्नी आदि बीनता और नशे की हालत में देखा जा रहा था। उन्होंने बताया कि पंचनामा भरकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन