{"_id":"6a2b0366a74e8afa4d05be14","slug":"power-supply-to-six-villages-disrupted-for-21-hours-due-to-a-fault-in-the-high-tension-line-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161650-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन में खराबी से 21 घंटे ठप रही छह गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन में खराबी से 21 घंटे ठप रही छह गांवों की बिजली
विज्ञापन
पांच एमवीए ट्रांसफार्मर में खराबी से घंटों परेशान हुए शेरपुर के उपभोक्ता
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन में खराबी से गांव चंदिया हजारा सहित आसपास के छह गांवों की बिजली आपूर्ति 21 घंटे ठप रही। इसके अलावा शेरपुर उप केंद्र के पांच एमवीए ट्रांसफाॅर्मर की खराबी से घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को असुविधा हुई।
गांव चंदिया हजारा और इसके समीप के गांव राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट, धु्रव कॉलोनी, परितोष कॉलोनी को शेरपुर उप केंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। इन गांवों को बिजली आपूर्ति को हाईटेंशन लाइन हरीपुर जंगल से निकली है। बुधवार शाम को तेज हवा में हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई। इससे चंदिया हजारा और आसपास के गांवों की बिजली आूपर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन बृहस्पतिवार शाम छह बजे खराबी दूर होने पर बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इसके अलावा शेरपुर कलां विद्युत उपकेंद्र में रखे पांच एमवीए के एक ट्रांसफाॅर्मर की खराबी से उससे जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे ठप हो गई। खराबी दूर कर शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। उप खंड अधिकारी बिजली मोहित गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर को ठीक करा कर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई। संवाद