{"_id":"6a66542f558cc2ab4709d40b","slug":"power-supply-remained-disrupted-all-night-in-the-town-and-a-hundred-villages-due-to-a-line-fault-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165129-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लाइन फाॅल्ट से कस्बा सहित सौ गांव में पूरी रात ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लाइन फाॅल्ट से कस्बा सहित सौ गांव में पूरी रात ठप रही बिजली
Mon, 27 Jul 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। मुख्य लाइन में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से कस्बे सहित करीब 100 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में उपभोक्ता उमस भरी गर्मी के कारण परेशान रहे। फाॅल्ट ठीक होने के बाद रविवार को दिन में लाइनों के किनारे पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए आपूर्ति बंद कर दी गई। उपभोक्ताओं ने इस पर कड़ा रोष जताया है।
शनिवार की रात अचानक 33 केवी लाइन में आए फॉल्ट के कारण उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। देखते ही देखते पूरा कस्बा और उससे जुड़े लगभग सौ गांव अंधेरे में डूब गए। पूरी रात बिजली गुल रहने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। छतों पर टहलकर रात बिताने को मजबूर हुए। सुबह होते ही बिजली कर्मचारियों की टीम पेट्रोलिंग पर निकली।
लाइन में आए फॉल्ट की तलाश शुरू की गई। विभागीय कर्मचारियों के कड़े प्रयास के बाद फॉल्ट को खोजकर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। लगभग सात घंटे बाद आपूर्ति शुरू की गई। कर्मचारियों ने बताया कि 33 केवी लाइन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि इंसुलेटर खराब हो जाने से दिक्कत आई थी।