फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power outage in 15 colonies, 50,000 people suffering from heat

Pilibhit News: 15 काॅलोनियों में बिजली गुल, 50 हजार लोगों का गर्मी से हाल बेहाल

Wed, 27 May 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Power outage in 15 colonies, 50,000 people suffering from heat
पीलीभीत। बिजली खपत बढ़ने के साथ तारों से भी चिंगारी निकलने के बाद आग लग रही है। मंगलवार काे नेहरु पार्क के पास तारों में स्पार्किंग होने से आग लग गई। इससे वहां आपूर्ति प्रभावित हो गई। 24 घंटे में शहर की 15 काॅलोनियों में बिजली संकट छाया रहा। इस दौरान कटौती का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक हुई बिजली कटौती से भी लोग बेहाल रहे। इससे 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। अफसरों के दावे कागजों पर ही सिमट कर रह गए।
विज्ञापन

शहर के नेहरु पार्क के पास लगे खंभे में सोमवार की देर रात खंभे में लगे तारों में स्पार्किंग हुई। इसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगने से आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति को सुचारू किया। इससे करीब एक घंटा तक बिजली गुल रही। एकता नगर की गली नंबर पांच में एक घंटा से अधिक समय तक तकनीकी दिक्कतों से बिजली प्रभावित रही। साथ ही शहर के अन्य इलाके भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के तीन बजे से शाम छह बजे तक केजीएन टू में आपूर्ति ठप रही। देशनगर मोहल्ले में एफसीआई गोदाम के पास बंच केबल का तार टूटने से सप्लाई बंद करनी पड़ी। चूने वाले गली में रात डेढ़ बजे से सुबह सात बजे तक आपूर्ति बाधित रही। बेनी चौधरी, बल्लभ नगर, जोशी टोला, अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, तुलाराम, साहूकारा, निरंजनकुंज, अवधनगर, सुरभि कॉलोनी, सिविल लाइंस, मधुवन, गुरुद्वारा वाला गली, मौर्य मार्केट के पास, नौगवां पकड़िया आदि इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही। इस तरह 15 कॉलोनियों में सुबह से शाम तक बिजली संकट रहा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कत आई थी। जिसे सूचना के बाद ठीक करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कॉलोनियों को सूचीबद्ध करेंगे अधिकारी

जिन कॉलोनियों में अधिक बिजली फाल्ट हो रहे हैं। उन कॉलोनियों को सूचीबद्ध किया जाएगा, ताकि फॉल्ट होने की समस्या का निस्तारण कराया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि बिजली खपत बढ़ने से लोड अधिक होने की वजह से भी लाइनों में फाॅल्ट ज्यादा हो रहे हैं।

--
तारों पर लोड अधिक हो गया। इसके चलते स्पार्किंग होने से आग लग गई। कुछ देर बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बाद ठीक करा दी गई, जिन जगहों पर बिजली बाधित होने की समस्याएं अधिक हो रही हैं। उन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसके बाद वहां पर मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। - आशीष यादव, एक्सईएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed