{"_id":"6a3ed842bfeb77416e0eabf4","slug":"power-outage-due-to-fault-consumers-left-in-distress-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-162749-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फॉल्ट से बिजली गुल, उपभोक्ता रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फॉल्ट से बिजली गुल, उपभोक्ता रहे बेहाल
विज्ञापन
शहर के एक स्थान पर बिजली फॉल्ट सही करता कर्मचारी। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। बृहस्पतिवार की रात शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए बिजली फॉल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दो स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मरों के फुंकने से वहां की आपूर्ति प्रभावित रही। शुक्रवार को दिन में भी बिजली कटौती की समस्या से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे तिरुपति गोल्डन पार्क में रखे ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई। इससे वहां की आपूर्ति प्रभावित हो गई। करीब एक घंटे के बाद वहां की सप्लाई को सुचारु किया जा सका। इसके अलावा चूने वाली गली में लगे खंभे में स्पार्किंग से हल्की आग लग गई। शहर के अन्य इलाकों में छिटपुट फॉल्ट से घंटों बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही।
मुहर्रम के पर्व को लेकर ऊर्जा निगम के अफसरों की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, लोगों को आपूर्ति नहीं मिल सकी। सुबह चार बजे से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई बिजली कटौती की समस्या से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने घरों में पानी का संकट गहरा गया। पिंक सिटी कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात से लाइट प्रभावित रही, जो सुबह आठ बजे तक सही नहीं हो सकी। इसके अलावा मोहल्ला शाहरुख, मोहल्ला फारुख, खकरा फीडर, नौगवां पकड़िया आदि इलाकों में सुबह के समय बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि सुबह के समय कुछ इलाकों में फॉल्ट हुए। इस वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई। दोपहर के समय ताजिया के जुलूस के चलते आपूर्ति को बंद किया गया। इससे कुछ इलाके प्रभावित रहे। संवाद