{"_id":"6a9877192e0b686ea4003d24","slug":"power-line-snapped-due-to-falling-tree-supply-disrupted-for-19-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167911-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेड़ गिरने से बिजली लाइन टूटी, 19 घंटे आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेड़ गिरने से बिजली लाइन टूटी, 19 घंटे आपूर्ति ठप
विज्ञापन
ग्राम खजुरिया पचपेड़ा के नहर रोड पर गिरी बिजली की लाइन संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव खजुरिया पचपेड़ा में मंगलवार रात पेड़ गिरने से खंभे के साथ ही बिजली लाइन टूट गई। इससे गांव की बिजली आपूर्ति लगभग 19 घंटे से ठप है। बरसाती मौसम में बिजली गुल होने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।
मंगलवार रात करीब नौ बजे पचपेड़ा से खजुरिया गांव को बाजार जाने वाले नहर के रास्ते पर खेत में खड़े यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक बिजली लाइन पर गिर गया। इससे लाइन टूटकर जमीन पर आ गई। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त लाइन में बिजली की सप्लाई बंद थी, अन्यथा रात के समय बड़ा हादसा हो सकता था। लाइन टूटने की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार ने संविदा कर्मी जगपाल को दी।
इसके बावजूद 19 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत निगम के अवर अभियंता गौरव मिश्रा ने बताया कि भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही लाइन को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। संवाद