फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power had not sparked the ire

बिजली न मिली तो फूट पड़ा गुस्सा

Tue, 31 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 31 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
जाटो वाले चौराहे पर जाम खुलवाने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। देर रात दोबारा पब्लिक सड़कों पर उतर आई। हालांकि इस बार प्रदर्शनकारियों के निशाने पर रहा नकटादाना विद्युत उपकेंद्र। दिनभर आश्वासन के बाद भी रात तक बिजली सप्लाई सुचारु न होने पर लोग भड़क गए। उपकेंद्र का घेरावकर नारेबाजी की गई। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बमुश्किल शांत कराया। 
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार रात अचानक आई आंधी-बारिश से जगह-जगह बिजली के तार टूट गए थे, जिससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई थी। दूसरे दिन रविवार को सुबह से ही विभागीय अधिकारी सुधार कार्य कराने में जुट गए। देर शाम तक पूरे शहर की बिजली सप्लाई सुचारु कराने का दावा किया गया, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पहले शाम को जाटो चौराहा पर लोगों ने विरोध किया। इसके बाद नकटादाना विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा शुरू हो गया। आवास विकास कालोनी, भूरे खां समेत आसपास के तमाम इलाकों की बिजली रात तक शुरू नहीं हो सकी। फोन करने पर विभागीय अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद भारी संख्या में लोग जमा हुए और नकटादाना उपकेंद्र का घेराव कर डाला। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लापरवाही के आरोप लगाकर विरोध प्रकट किया गया। भीड़ का गुस्सा देख उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारी घबराकर छिप गए। हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। लोगों का गुस्सा बिजली कटौती के साथ ही विभागीय अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब न देने को लेकर रहा। काफी प्रयासों के बाद सीओ ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन के आधे घंटे बाद ही बिजली की सप्लाई भी सुचारु हो गई।  सीओ सिटी निर्मल कुमार ने बताया कि आंधी से आए फाल्ट को लेकर बिजली नहीं आ रही थी। जिसको लेकर भीड़ नकटादाना बिजली घर पर हंगामा कर रही थी। दोबारा हंगामा न हो, इसके लिए मौके पर पुलिस की रात में तैनाती रखी गई है। 
विज्ञापन


बाग गुलशेर खां में फिर खंभे में उतरा करंट 
क्रासर...
एक पशु की मौत के बाद लोगों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।  बिजली विभाग की लापरवाही कहीं जानलेवा न बन जाए। इस बात का डर बाग गुलशेर  खां के वाशिंदों में है। इसको लेकर विभाग के प्रति रोष भी बढ़ गया है।  सोमवार को एक खंभे में करंट उतर आया। जिसमें एक पशु की जान चली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बतादें  कि रविवार को बाग गुलशेर खां मोहल्ले में जहां एक ओर आधा इलाका बिजली के  दर्शन के लिए तरस रहा था। वहीं दूसरी ओर जिस इलाके में बिजली आ रही थी,  वहां हादसा हो गया। एक सांड की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। आसपास  के लोगों से सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम सांड के शव को उठाकर ले गई।  पूरे दिन लोगों को करंट की दहशत रही। अब दूसरे ही दिन सोमवार को भी ऐसा ही  एक वाक्या सामने आ गया। एक और खंभे पर अचानक करंट उतर आया। जिसकी चपेट में  आकर एक आवारा पशु की मौत हो गई। इसका पता लगते ही मोहल्ले के लोग जमा हो  गए। बिजली विभाग की लापरवाही के लिए प्रति रोष जाहिर किया गया है। उधर  बिजली विभाग के अधिकारी पूरे मामले से अभिज्ञनता जता रहे है। 
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed