फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   power bijali

केबल में लगी आग बिजली बाधित

Wed, 24 Jul 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
power bijali
पूरनपुर। तार टूटने सहित अन्य फॉल्ट से ट्रिपिंग के चलते मंगलवार को भी नगर की बिजली सप्लाई लड़खड़ाई रही। पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका में टूटा तार न जोड़ने के विरोध में विद्युत सब स्टेशन के बाहर एकत्र हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। तब कहीं जाकर बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। खराब बिजली सप्लाई को लेकर उपभोक्ताओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष देखा गया।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब सवा दस बजे मोहल्ला साहूकारा में नदीम की गली में केबल में आग लगने से फीडर नंबर दो की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। इसके कुछ देर बाद पुराने स्टेट बैंक के समीप रखे ट्रांसफार्मर की केबल जल गई। इससे आसपास की सप्लाई ठप हो गई। रात करीब एक बजे रोस्टरिंग के चलते पूरे नगर की बिजली बंद कर दी गई। करीब एक घंटा बाद बिजली सप्लाई मिल सकी। मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे फिर रोस्टरिंग के चलते नगर की बिजली सप्लाई ठप हुई जो करीब आठ बजे शुरू हुई, लेकिन कुछ मिनट बाद ही 132 सब स्टेशन से सप्लाई फेल होने पर नगर की बिजली गुल हो गई। करीब पौन घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। सवा दस बजे पुराने स्टेट बैंक के समीप फिर ट्रांसफार्मर की केबल जलने से फीडर नंबर चार की बिजली सप्लाई ठप हुई। करीब आधा घंटे बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। खराबी दूर कर सप्लाई शुरू होने के बाद एलआईसी के पास फाल्ट होने से फीडर नंबर चार की सप्लाई ठप हुई। इसके बाद करीब ढाई बजे फिर 132 सब स्टेशन से ब्रेक डाउन होने पर नगर की बिजली सप्लाई ठप हुई। ढाई बजे पुराने स्टेट बैंक के पास फाल्ट होने से फिर फीडर चार की बिजली सप्लाई ठप हुई। यही क्रम शाम तक चलता रहा। उधर, सोमवार रात करीब 11 बजे मोहल्ला ढका मेें तार टूटने से मोहल्ले की बिजली सप्लाई ठप हुई। मंगलवार को अपराह्न तक तार न जोड़े जाने के विरोध में विद्युत उपकेेंद्र के बाहर हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी और कांग्रेस नेता संजय खान के नेतृत्व मेें एकत्र हुए उपभोक्ताओं और अन्य ने प्रदर्शन किया। एसडीओ ने शीघ्र ही तार जुड़वाकर बिजली सप्लाई सुचारू कराने का आश्वासन दिया। अपराह्न करीब दो बजे बिजली सप्लाई शुरू होने से उपभोक्ताओं ने रात की सांस ली। जेई उमेश कुमार ने बताया कि गर्मी में अधिक लोड पर ट्रिपिंग की समस्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed