{"_id":"57190dac4f1c1b05048b482d","slug":"power-and-water-in-the-district-dying-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बिजली-पानी को तरस रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बिजली-पानी को तरस रहे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू की पंचायत में बीज के नाम पर गेहूं खरीद और विद्युत विभाग की खामियां पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ हो रही लूट और उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन करने पर जोर दिया और अवैध खनन के खिलाफ 23 अप्रैल को माधोटांडा में अगली पंचायत का निर्णय लिया।
मंडी समिति स्थित कृषक विश्राम गृह में हुई पंचायत की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत के चलते बीज निर्माता साधारण गेहूं को बीज के नाम पर खरीद कर रहे हैं बाद में किसानों को यही बीज दोगुने दाम पर बेचकर धोखा किया जाएगा, जिससे किसान की उपज प्रभावित होगी। उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने गन्ना मूल्य भुगतान समय से दिलाने की मांग की।
डॉ. हरपुर सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण करंट से लोगों की मौत हो रही है। इसके बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे हैं। उन्होंने जर्जर लाइनों को तुरंत ठीक कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई की जरूरत है, लेकिन समय से सप्लाई न मिलने से कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। नागेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों की सह पर पूरनपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है। इसमें कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति की ट्राली से दबकर मौत भी हो चुकी है। पंचायत में खनन सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में 23 अप्रैल को माधोटांडा में पंचायत कर आंदोलन की रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया। पंचायत में संतोष यादव, भजनलाल क्रोधी, निर्मल लल, बाबूराम वर्मा, रामकुमार प्रजापति, साबिर अली मंसूरी, अनिल मिश्रा, मुरलीधर कश्यप, माला देवी, रामबटी, तुलसा देवी, टिकोली देवी, जयंती देवी सहित कई किसान थे।