फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Potholes took four lives, claims of pothole-free road stuck

Pilibhit News: गड्ढों ने लील लीं चार जिंदगियां, धरे रह गए गड्ढा मुक्त सड़क के दावे

Mon, 19 Dec 2022 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Potholes took four lives, claims of pothole-free road stuck
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।

ट्रक की चपेट में आकर दंपती और दो बच्चों की मौत का मामला

विज्ञापन
गड्ढे से बचने के प्रयास में ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गए चारों लोग
पीलीभीत से बरखेड़ा तक रोड जर्जर, कई बार की जा चुकी है इसे बनवाने की मांगी
पीलीभीत। बीसलपुर मार्ग पर रविवार अपराह्न दो बजे हुए हादसे में एक मजदूर का परिवार खत्म हो गया। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। चालक पकड़ लिया गया। इसके साथ ही मामला खत्म हो गया। उन गड्ढों का जिक्र कोई नहीं करेगा जिसके कारण हादसा हुआ।
मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त अभियान की मियाद निकले अभी महज 17 दिन ही हुए हैं और गड्ढे के कारण चार लोगों की मौत हो गई। बीसलपुर मार्ग पर इस कदर गड्ढे हैं कि वाहन से तो छोड़िए पैदल चलना मुश्किल है। बावजूद इसके इस सड़क को अभियान में ही शामिल नहीं किया गया। इस पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

टनकपुर से शाहजहांपुर की तरफ जाने वाले इस हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। ज्यादा आगे नहीं महज बरखेड़ा तक 20 किलोमीटर तक कई जगह तो सड़क पूरी तरह से उधड़ चुकी है। बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल इसी रोड पर होने के कारण गन्ना भरे सैकड़ों ट्रैक्टर-टॉली व ट्रक रोजाना इसी सड़क से होकर निकलते हैं। सबसे ज्यादा मचवाखेड़ा गांव से गाजीपुर मोड़ के पास गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हुई घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मिल के पास पहुंचते ही पीतमराम ने गड्ढे से बचने के लिए बाइक कच्चे में उतार ली। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने गड्ढे से बचने का प्रयास किया तो ट्रक के पीछे का हिस्सा पीतमराम की बाइक में लग गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार चारों लोग ट्रक के नीचे आ गए। चारों की पिछले पहिये के नीचे आकर मौत हो गई।

चकनाचूर हो गया प्रीतमराम का हेलमेट, बाइक में खरोंच तक नहीं
पीतमराम हेलमेट पहने हुए थे। बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। पहिये के नीचे आने से हेलमेट दो टुकड़ों में बंट गया। बाइक बाहर की तरफ जा गिरी, जिस कारण उसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। बाइक को देखकर लोग अचंभित थे, पहले लगा तेज गति के कारण हादसा हुआ होगा, लेकिन बाइक व सड़क हालात बया करने के लिए काफी थे।
एक माह पहले भी हादसे में छात्रा की गई थी जान
शुगर मिल के पास एक माह पहले भी छात्रा हादसे का शिकार हो चुकी है। परिवार वालों ने हंगामा किया तो मिल के अधिकारियों ने मुआवजा देकर मामला खत्म कर दिया। मगर, सड़क की हालत लेकर कोई गंभीर नहीं हुआ। अगर उसी समय हादसे से सबक लेकर सड़क को ठीक कराया जाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

चौड़ीकरण के नाम पर गड्ढा मुक्त नहीं की गई सड़क
बीसलपुर मार्ग शाहजहांपुर तक जाता है। इस हाईवे पर चौड़ीकरण का काम हो रहा है, लेकिन काम शाहजहांपुर की तरफ से किया जा रहा है। बरखेड़ा की तरफ अभी पेड़ काटने और साइड की सड़क खोदने का काम चल रहा है। बरखेड़ा की तरफ से अब तक सड़क निर्माण का काम ही शुरू नहीं हुआ। दो-तीन महीने तक अभी सड़क पड़ने की कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही। लोगों का कहना है कि हजारों लोग इस सड़क से रोजाना गुजरते हैं, कम से कम गड्ढे ही भर दिए जाएं, चौड़ीकरण का काम जब होगा तब होगा। इससे कम से कम हादसे तो रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed