फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pothole near the bridge on the Pauta-Dioria road has become a problem.

Pilibhit News: पौटा-दियोरिया मार्ग पर पुल के पास गड्ढा बना मुसीबत

Sat, 20 Sep 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pothole near the bridge on the Pauta-Dioria road has become a problem.
मुसेपुर और जगतपुर के बीच माला नदी पर गहरा गढ्ढा। संवाद 
बरखेड़ा। पौटा से रामनगर होते हुए दियोरिया तक जाने वाले मार्ग पर बरसात के बाद माला नदी पर बना बना गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। विभाग की ओर से सावधानी का कोई संकेतक भी नहीं लगाया गया है, ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

पुल के पास करीब बीस फुट गहरा गड्ढा हो गया है। इस गड्ढे पर जिम्मेदारों ने कोई सुरक्षात्मक उपाय भी नहीं किए हैं। कुछ ग्रामीणों ने घास फूस व पतली लकड़ी रखकर गड्ढे को ढंकने का प्रयास किया है। इस पुल से प्रतिदिन लगभग पांच हजार लोग गुजरते हैं। इस मार्ग का क्षेत्र के लोग दियोरिया, बिलसंडा जाने के लिए भी उपयोग करते हैं। साथ ही गजरौला, पौटा, बरखेड़ा से होकर नगरा चौराहे जाने वाले इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन इस पुल से होकर गुजरते हैं। रामनगर, जगतपुर, लक्ष्मनपुर, नौआ नगला आदि गांवों के लोगों ने पुल पर बने गड्ढे सही कराने की मांग अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed