फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   postmartem report

बरेली से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझ गई युवक की मौत की गुत्थी

Mon, 27 Jul 2020 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
postmartem report
न्यूरिया। पिटाई से घायल हुए युवक की बरेली में इलाज के दौरान मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सुलझने के बजाय और उलझ गया है। परिवार वाले पिटाई में आई चोटों से मौत होने की बात मानकर गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंत की बीमारी से मौत बताई गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय गौतम मंडल का सात जुलाई को भरतपुर कॉलोनी के निवासी माधव से विवाद हो गया था। गाली गलौज के बाद हुई मारपीट में गौतम मंडल को चोटें आई थी। पत्नी पार्वती की ओर से इस मामले में एनसीआर दर्ज कराई गई थी। इधर, घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां 16 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी। बरेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। अभी तक पुलिस गैर इरादतन हत्या की धाराओं में एफआईआर तरमीम करने की तैयारी कर रही थी। मगर, बीते दिनों बरेली पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली तो मामला उलझकर रह गया। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गौतम मंडल की मौत की वजह आंत खराब होने से बताई गई है। इसे लेकर डॉक्टरों समेत अन्य एक्सपर्ट से राय ली गई, लेकिन मामला पिटाई के दौरान चोटों से मौत का नहीं निकला है। इसी वजह से अभी फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed