फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Posted a video pretending to eat toxic substance to become famous

Pilibhit News: प्रसिद्ध होने के लिए विषाक्त पदार्थ खाने का नाटक करते हुए वीडियो किया पोस्ट

Mon, 25 Nov 2024 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Posted a video pretending to eat toxic substance to become famous
पीलीभीत। सोशल मीडिया साइट पर प्रसिद्ध होने की होड़ मची हुई है, इसके लिए युवा नियमों को भी ताक पर रख रहे हैं। शनिवार को इसी के चलते एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाने का नाटक करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची तो असलियत सामने आई। बाद में युवक और उसके परिजन माफी मांगने लगे। परिजनों और युवक से माफीनामा लिखवाने के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

मामला गजरौला थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव में रहने वाले युवक ने सोशल मीडिया साइट पर एक वीडियो पोस्ट की। इसमें खुद के परेशान होने पर वह विषाक्त पदार्थ खाता नजर आया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के भी संज्ञान में आया। इससे खलबली मच गई।
विज्ञापन

अफसरों के निर्देश पर युवक का नाम और पता ट्रेस किया गया। इसके बाद पुलिस युवक के गांव पहुंची। युवक और परिजनों से बातचीत की गई। युवक ने सोशल साइट पर प्रसिद्ध होने के लिए इस तरह का वीडियो बनाकर डालने की बात कही। इस पर पुलिस ने सख्ती कर युवक और परिजनों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही उनसे लिखित माफीनामा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में युवक के हाल ही में 12वीं की परीक्षा देने की बात सामने आई। थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर टीम के साथ गांव पहुंचकर जांच की गई थी। युवक को समझा बुझाकर दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed