फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Possession of the well was not found on the spot

Pilibhit News: मौके पर नहीं मिला कुएं पर कब्जा

Sun, 20 Oct 2024 10:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Possession of the well was not found on the spot
पूरनपुर क्षेत्र के गांव अमरैया कला में शिकायत का भौतिक सत्यापन करते डीएम संजय कुमार सिंह।स्रोत:
पूरनपुर। डीएम संजय कुमार सिंह ने रविवार को गांव अमरैयाकलां पहुंचकर कुएं पर कब्जे की आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत का सत्यापन किया। इसमें राजस्व अभिलेखों में कुआं दर्ज न होने, कुएं के समीप कोई कब्जा नहीं होने बात सामने आई।
विज्ञापन

गांव निवासी मोहन लाल और गंगाराम की आईजीआरएस पर की गई दो शिकायतों के भौतिक सत्यापन के लिए डीएम गांव पहुंचे। सत्यापन के दौरान एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने डीएम को बताया कि कुएं की परिधि में कोई कब्जा नहीं पाया गया था। बराबर से रास्ता था जिस पर खड़ंजा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

डीएम ने गंगाराम की शिकायत को मौके पर देखा। एसडीएम ने बताया कि ग्राम निधि से प्रधान नाली निर्माण करा रहा है। जिससे शिकायतकर्ता नाखुश है।

शिकायत के माध्यम से वह नाली का निर्माण बाधित करने के लिए दबाव बनाना चाहता है। नाली का निर्माण उचित स्थान पर नियमानुसार कराया जा रहा है। बाद में मकान और खड़ंजा से संबंधित विवाद का ग्राम प्रधान और दोनों पक्षों का आपसी समझौते से निस्तारण करा दिया गया। डीएम को भौतिक सत्यापन में नाली बनती हुई मिली। कुएं के आसपास कब्जा भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed