फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Positive news in district.

Pilibhit News: लखपति दीदियां बनाने के लिए विभाग चलाएगा जागरूकता अभियान

Sun, 04 Jan 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 04 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
पीलीभीत। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन की ओर से प्रयास जारी हैं। कई योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को लखपति दीदियां बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में मिले लक्ष्य के सापेक्ष 8594 महिलाओं के लिए विभाग अब जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके लिए विभाग ने रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन

जिले में 14840 महिलाओं को लखपति दीदियां बनाए जाने का शासन से लक्ष्य दिया गया। इसमें करीब 15170 महिलाओं को लखपति दीदियां बनाने के लिए विभाग ने चिह्ति कर लिया है। विभाग महिलाओं को समूह से जोड़कर और स्वरोजगार के जरिए 6246 महिलाओं को लखपति दीदियां बना चुका है। इन महिलाओं ने स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को बदला है। ये महिलाएं न केवल अपने परिवार की अजीविका का सहारा बनीं है बल्कि आत्मनिर्भरता की कहानी लिख रही हैं। शासन से लक्ष्य के सापेक्ष शेष बची करीब 8549 महिलाओं को लखपति दीदियां बनाने के लिए विभाग अब जागरूकता अभियान चलाएगा ताकि ये महिलाएं भी स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें और शासन के प्राथमिकता वाले अभियान का हिस्सा बन सकें। इसके साथ ही इन महिलाओं को प्रशिक्षण देकर कामगार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed