फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Positive news in district.

Pilibhit News: जनपद में बेड एंड ब्रेकफास्ट पर्यटन समिति का गठन, चार आवेदनों की संस्तुति

Sat, 03 Jan 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 03 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) एवं होम स्टे नीति के अंतर्गत जनपद में भी बेड एंड ब्रेकफास्ट पर्यटन समिति का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिले में प्राप्त चार आवेदनों पर विचार-विमर्श के बाद उन्हें अग्रिम प्रक्रिया के लिए संस्तुति प्रदान की गई। अब इन आवेदनों की रिपोर्ट तैयार कर महानिदेशक पर्यटन, लखनऊ को प्रस्ताव भेजे जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व सहित वन एवं वन्यजीव क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बी एंड बी और होम स्टे के माध्यम से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने संबंधित विभागों और इकाई स्वामियों से आपसी समन्वय के निर्देश दिए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि बिना पंजीकरण संचालित होम स्टे और बी एंड बी को रडार पर लिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बी एंड बी नीति के तहत पर्यटकों को किफायती दरों पर आरामदायक आवास, स्थानीय व्यंजन और सांस्कृतिक अनुभव उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैठक में एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट, उपनिदेशक पर्यटन बरेली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed