फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Poor kerosene cuts, now a half-liter will oil

गरीबों के केरोसिन में कटौती, अब डेढ़ लीटर मिलेगा तेल

Wed, 19 Oct 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 19 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

गरीबों के घरों में रोशनी और स्टोव से खाना बनाने समेत विभिन्न कार्यों में प्रयोग होने वाले केरोसिन के आवंटन में शासन ने बड़ी कटौती की है। लगभग 25 प्रतिशत कटौती होने से अब राशन कार्ड धारकों मात्र दो से डेढ़ लीटर केरोसिन की मिलेगा। साथ ही 50 पैसे प्रति लीटर प्रति माह की बढ़ोत्तरी भी की जाएगी।
जिले के नगरी क्षेत्र में 1.04 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 3.64 लाख राशन उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को अब तक दो से तीन लीटर प्रति कार्ड प्रति माह केरोसिन वितरित किया जाता था जिसके लिए जिले को 11.88 लाख लीटर आंवटित होता था। लेकिन अब शासन ने इसमें लगभग 25 प्रतिशत की कटौती कर दी है। जिले को अब मात्र 9.24 लाख लीटर केरोसिन का ही आवंटन किया जाएगा जो पहले से 2.64 लाख लीटर कम है। पूर्व में राशन कार्ड धारकों को क्षेत्र में राशन कार्ड धारकों की संख्या के अनुसार दो से तीन लीटर तक प्रति कार्ड केरोसिन उपलब्ध होता था। अब आवंटन में कटौती से कार्ड धारकों को मात्र दो से डेढ़ लीटर तक केरोसिन ही मिल सकेगा। केरोसिन की मात्रा में कटौती के साथ ही सरकार ने इसके दामों में भी प्रति पखवाड़ा 25 पैैसे प्रति लीटर अर्थात प्रतिमाह में 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ोत्तरी के आदेश भी किए हैं। इसके अनुसार अक्तूबर माह में ग्रामीण क्षेत्र के राशन उपभोक्ताओं को 16.79 रुपये से 16.93 रुपये और शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 17.95 रुपये से 18.10  रुपये प्रति लीटर तक खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

शासन ने पूरे प्रदेश में केरोसिन के आवंटन में कटौती की है। कटौती के अनुसार केरोसिन का क्षेत्रवार आवंटन जारी कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को अब पहले से कम केरोसिन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमन मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed