{"_id":"584d5db84f1c1b723a2c35f9","slug":"pontoon-bridge-and-will-not-wait","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांटून पुल का और नहीं करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांटून पुल का और नहीं करना होगा इंतजार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नदी पर बनने वाले पांटून पुल का अब लोगों को और इंतजार नहीं करना होगा। पुल करीब तैयार हो चुका है। तीन चार दिन में इससे आवागमन शुरू कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसर और ठेकेदार के प्रतिनिधि लगे हैं। पुल तैयार होने की जानकारी पर लोगों में हर्ष है। शारदा नदी से आवागमन को हर साल पांटून पुल बनाया जाता है। बरसात में बाढ़ की आशंका पर पुल को पंद्रह जून को हटा लिया जाता है और बरसात समाप्त होने पर पंद्रह अक्तूबर को पुल से आवागमन चालू कराने की तिथि निर्धारित है। हालांकि कई साल से निर्धारित समय से पहले पुल हटा लिया जा रहा है और निर्धारित समय के बाद ही पुल से आवागमन चालू हो पा रहा है। इस बार भी अब तक पुल से संचालन शुरू नहीं हो सका। इससे ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। हालांकि शारदा नदी की दो धारों में एक धार पर पांटून पुल का निर्माण नवंबर माह में ही करा लिया गया था। दूसरी धार पर पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। ठेकेदार प्रतिनिधि और पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम कुरैशी ने बताया कि शारदा नदी इस बार भी दो धारों में बहर रही है। पूरनपुर की ओर से पड़ने वाली पहली धार पर नवंबर में ही पुल बनवा दिया गया था। दूसरी धार पर बीस पांटून लगाकर पुल बनवाना शुरू किया गया। 19 पांटून लग चुके है। पुल के एक छोर पर गड्ढ़ा करवाकर आखिरी पांटून को लगवाया जा रहा है। पुल से तीन, चार दिनों में आवागमन शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन