{"_id":"589090364f1c1b981de81094","slug":"polling-will-leave-tomorrow-for-mlc-election-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव के लिए कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव के लिए कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से पूर्व स्नातक विधायक चुनाव के लिए मतदान होना है। शुक्रवार को होने वाले 19 बूथों पर मतदान के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बरेली मुरादाबाद मंडल से स्नातक विधायक के मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 7255 मतदाता एमएलसी के लिए मतदान करेंगे। इसके लिए सात मतदान केंद्रों पर 19 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक जोनल और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे जबकि प्रत्येक बूथ पर चार सदस्यीय मतदान टीम रहेगी। एमएलसी चुनाव के लिए नियुक्त किए गए जोनल, सेक्टर और मतदान कर्मियों को बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद यहीं से उन्हें चुनाव सामग्री व मतपेटिकाएं देकर रवाना किया जाएगा। एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि एमएलसी चुनाव के दौरान मतदाताओं को आयोग से उपलब्ध कराए गए पेन का ही प्रयोग करना है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मतदान के बाद मतपेटियां जिला मुख्यालय पर एकत्र की जाएंगी। इसके बाद इन्हें बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन