फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   polling booth checked by sp

एसपी ने मतदान केंद्र देखे, सुरक्षाकर्मियों को ठहराने का किया इंतजाम

Sun, 16 Jan 2022 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
polling booth checked by sp
पूरनपुर। एसपी दिनेश कुमार पी ने विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों की हालत देखी। बाहर से आने वाले सुरक्षाकर्मियों को ठहराने के लिए स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली कमियों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी ने विधानसभा चुनाव में बाहर से आने वाले सुरक्षा कर्मियों के ठहराने को लेकर अकाल एकेडमी स्कूल गोमती, लक्ष्य डिग्री कॉलेज, गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खिड़कियों के टूटे शीशों, बाथरूम और प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश सीओ और कोतवाल को दिए। गांव शेरपुरकलां और पजाबा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। शेरपुरकलां के एक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर उसकी बाउंड्रीबाल निर्माणाधीन होने पर निर्माण करा रहे लोगों को शीघ्र ही बाउंड्रीबाल निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर प्रवेश और बाहर निकलने के रास्तों को अलग-अलग हो, मतदान केंद्रों पर प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय सीओ वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल अशोक पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed