{"_id":"61424d568ebc3eb7806b71a6","slug":"political-pilibhit-news-bly45974539","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह यादव के लिए गलत शब्द का इस्लेमाल करेंगे तो मिलेगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह यादव के लिए गलत शब्द का इस्लेमाल करेंगे तो मिलेगा जवाब
विज्ञापन
पीलीभीत में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। चुनाव को लेकर यूपी में एक बार फिर वार और पलटवार की सियासत शुरू हो चुकी है। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजित किया। विधान परिषद के सदस्य और समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप मुख्य अतिथि की हैसियत से पहुंचे। उन्होंने अब्बाजान के बयान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधा वार किया।
एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि आदित्यनाथ के पिता के नाम को लेकर विवादित टिप्पणी की। राजपाल कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री पद से डरने वाले नेता नहीं हैं। अगर उनके नेता मुलायम सिंह यादव के लिए कोई गलत शब्द का इस्तेमाल करता है तो उसका जवाब देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लाल टोपी वाला गुंडा कहते हैं लेकिन हकीकत समाज जानता है।
सम्मेलन में महंगाई, भ्रष्टाचार, विकास और भर्तियों को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही स्वामी चिन्मयानंद पर छात्रा की ओर से दर्ज कराए गए केस का जिक्र करते हुए कहा कि चिन्मयानंद को सरकार ने बचाया है पर सपा नेता आजम खां, जिन्होंने हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य बनाने के लिए यूनिवर्सिटी बनाई उन्हें परिवार समेत फंसाया गया। जेल भेजा गया। जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने जातिगत आरक्षण की वकालत भी की। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, महासचिव युसुफ कादरी, नरेंद्र मिश्रा कट्टर आदि मौजूद रहे।