फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

जारी नोटिस को लेकर विधायक से मिले ग्रामीण

Sat, 07 Aug 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
political
बीसलपुर (पीलीभीत)। तहसील कार्यालय से जारी किए गए नोटिसों को लेकर तमाम ग्रामीण शुक्रवार को मंडी समिति में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा से मिले। ग्रामीणों ने नोटिसों को गलत बताते हुए निरस्त कराने की मांग की। विधायक ने एसडीएम से ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार एपी राय ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी 472 गांवों में एक हजार से अधिक लोगों ने ग्राम पंचायत की जमीनों पर कब्जा कर उस पर पक्के भवन बना लिए हैं। बार-बार कहने पर भी जब उन ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया। तब उन ग्रामीणों को तहसील कार्यालय से राजस्व अधिनियम की धारा 67 के तहत नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

नोटिसों में कहा गया है कि यदि उन लोगों ने एक पखवाड़े के भीतर ग्राम पंचायत की जमीन से कब्जा नहीं हटवाया तो उनके बल पूर्वक हटवा दिए जाएंगे। कब्जा हटवाने में आने वाला खर्चा उनसे वसूला जाएगा। नोटिस मिलते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है। अतिक्रमणकारियों ने फोन पर भाजपा विधायक रामसरन वर्मा से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने सभी लोगों को शुक्रवार को नोटिस लेकर मंडी कार्यालय में आने को कहा। अधिकांश अतिक्रमणकारी शुक्रवार को नोटिस लेकर मंडी कार्यालय में भाजपा विधायक से मिले। विधायक ने पूरी बात समझने के बाद एसडीएम राकेश गुप्ता को मौके पर बुलवाया। विधायक ने एसडीएम से इन ग्रामीणों की समस्या का सहानुभूति पूर्वक निस्तारण कराने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed