{"_id":"60ef32438ebc3e45c46090f9","slug":"political-pilibhit-news-bly4531440129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन जिला पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दिलाया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन जिला पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दिलाया वेतन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने बुधवार को कार्यकाल के पहले दिन अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय किया। इसके बाद तीन माह से रुके वेतन की पत्रावलियों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान 61 रुके हुए कार्यों के अनुबंध की स्वीकृति दी।
जिला पंचायत कार्यालय में दोपहर बाद पहुंची अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय किया। इसके बाद कर्मचारियों उनके वेतन और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी की। इसके बाद तीन माह से रुके अधिकारियों और कर्मचारियों की पत्रावली मंगाकर वेतन निकालने के लिए कार्रवाई पूरी की। इसके बाद कई माह से रुके 61 कार्यों की पत्रावली का अवलोकन करने के बाद कार्यों के अनुबंध के लिए स्वीकृति दे दी। बाद में कर्मचारियों से काम को लेकर समस्याओं के बारे में पूछा और कोई भी दिक्कत आने पर तत्काल बताने को कहा। अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह ने बताया कि अध्यक्ष ने तीन माह से रुके वेतन समेत 61 कार्यों के अनुबंध की स्वीकृति दी है। इससे रुके काम फिर से शुरू हो जाएंगे।