फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

ग्राम पंचायत सदस्यों को अभी तक नहीं मिले निर्वाचित प्रमाण पत्र

Mon, 24 May 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत/ पूरनपुर। पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद तमाम ग्राम पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र देना अफसर भूल गए। शपथ ग्रहण समारोह की अधिसूचना जारी होने के बाद ग्राम पंचायतों के गठन का कोरम पूरा होने की सूचना मांगी गई है। तब कुछ ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्वाचित प्रमाण पत्र न मिलने का पता चला। 255 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा न होने के कारण वहां के नवनिर्चाचित ग्राम प्रधान अभी शपथ ग्रहण करने से वंचित रह सकते हैं। हालांकि अब अफसरों में रिकार्ड ढूंढने की होड़ लगी है। रविवार को पूरे दिन कर्मचारी रिकार्ड खंगाले में जुटे रहे।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान कई तरह की अनियमितताएं बरती गईं। आलम यह रहा कि कई ग्राम पंचायतों में जीतने वाले की हार का ऐलान कर दिया गया। हारने वाले को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया। हालांकि बाद में शिकायत के बाद अधिकारियों ने जारी प्रमाण पत्रों को निरस्त कर जीते हुए उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र किए।
विज्ञापन

अधिकांश ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र ही जारी नहीं किए गए थे। इससे अधिकांश पंचायत सदस्य प्रमाण पत्र लेने के लिए अफसरों के पास चक्कर काटते रहे। तब अफसरों ने चुनाव जीतने का प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से उनके घरों भिजवाने का आश्वासन दिया था। अब प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह की बारी आई तो ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा होने की सूचना संबंधित अधिकारियों से मांगी गई। मगर विकास विभाग अफसरों के पास ऐसी कोई सूचना ही नहीं है। इससे मांगी गई सूचना समय से दी जा सके। वजह यह रही कि मतदान के बाद विकास विभाग के अफसरों को दी जाने वाली निर्वाचक विवरणी ही नहीं दी गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मांगी गई सूचना को अपडेट करने के लिए रविवार को पंचायत चुनाव के परिणाम को ढूंढना शुरू किया गया। मुख्यालय से बार-बार सूचना मांगी जा रही थी। सूचना नहीं मिलने पर पूरनपुर एसडीएम को खुद ब्लॉक कार्यालय जाना पड़ा। एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों ने कर्मचारियों को लगाकर रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया। मतगणना सीट निकालकर सूचनाएं एकत्र करने के साथ ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रमाण पत्र बनाने शुरू किर दिए हैं। निर्वाचन अधिकारियों को बुलाकर प्रमाण पत्रों पर उनके हस्ताक्षर कराए गए। शाम छह बजे तक किस ग्राम पंचायत का कोरम पूरा हुआ और किसका नहीं। इसकी सूचना एकत्र नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए प्रत्याशी आए ही नहीं थे। ऐसे में उनका कोरम पूरा नहीं हो सका। पूरनपुर ब्लॉक में कुछ सदस्यों को प्रमाण पत्र नहीं मिल पाए थे। उनको जल्द प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। जिन ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हुआ है। उनके नवनिर्वाचित प्रधान शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल हो सकेंगे। कितनी ग्राम पंचायत का कोरम पूरा नहीं हो सका। इसकी अधिसूचना 24 मई को जारी की जाएगी। - प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed