{"_id":"6053993d8ebc3edb54646bea","slug":"political-pilibhit-news-bly4410709137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक किसान के परिवार को दो लाख देंगे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक किसान के परिवार को दो लाख देंगे अखिलेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में कहा कि किसान आंदोलन में मृतक पूरनपुर के किसान परिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देंगे। बताया कि बुधवार को सैफई में आवास पर सिख प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने बैठक किसान आंदोलन पर चर्चा की। इस दौरान पूरनपुर के एक और विलासपुर के दो किसान परिवार को दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया।
शहर स्थित सपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को हुई प्रेेसवार्ता में पूर्व प्रदेश सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को किसान आंदोलन में लंगर समेत अन्य सेवाएं दे रहे सिख किसानों के प्रतिनिधिमंडल को सैफई स्थिति अपने आवास पर बुलाकर किसान आंदोलन पर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान आंदोलन में मृतक पूरनपुर क्षेत्र के बलविंदर सिंह, विलासपुर के कश्मीर सिंह और नवरीत सिंह के परिवार वालों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा की आगामी सरकार में किसानों को सम्मान सहित अन्य लाभ भी दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में उनके अलावा संत बाबा जग्गा सिंह भूरी वाले, संत बाबा प्रताप सिंह नानकसर वाले, संत बाबा अजब सिंह मोहनपुर वाले, बाबा मान सिंह, संत बाबा प्रीतम सिंह आगरा वाले, कुलविंदर सिंह रंधावा, भूपेंद्र सिंह बाजवा साझा साहब वाले आदि सेवा शामिल रहे। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और जिला महासचिव यूसुफ क़ादरी ने कहा कि सपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने किसान आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। इस दौरान मरौरी ब्लॉक प्रमुख अरुण वर्मा, नीरज गंगवार, बालकराम सागर, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, जियाउल इस्लाम आदि मौजूद रहे।