{"_id":"5d5d7e558ebc3e6c436fff48","slug":"political-pilibhit-news-bly3730811188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस भड़की, जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस भड़की, जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर जुलूस निकाला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कई कांग्रेसी कचहरी चौराहा पर एकत्र हुए। यहां से कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट तक बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला। जुलूस के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तबसे गरीब मजदूर लोगों की जरूरत की वस्तुओं, पेट्रोल, डीजल पर सरकार द्वारा वैट में वृद्धि कर बेतहाशा महंगाई बढ़ा दी है। जिस कारण आम नागरिक को जीवन यापन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में वैट को पेट्रोल, डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं से तत्काल हटाकर महंगाई को घटाने की मांग की। जुलूस में हरप्रीत सिंह चब्बा, वीरेंद्र रस्तोगी, अफजाल हुसैन, नसरुद्ीन, वासुदेव ठाकुर, विनय विश्वास, राशिद अंसारी, रामकृष्ण, रामनारायण सिंह, दुजाराम पांडेय आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।