फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Political news in district.

हर पात्र को सुविधाएं देना उद्देश्य : जितिन

Mon, 22 Dec 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 22 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Political news in district.
पंच पराग आश्रम में आयोजित लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते केंद्रीय राज
न्यूरिया। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद सोमवार को ब्लॉक मरौरी के गांव बरी स्थित पंच प्रयाग आश्रम में आयोजित लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। संवाद के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी कई समस्याएं बताईं। गांव के गोकुल प्रसाद मौर्य ने आश्रम की बाउंड्री वॉल और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि आश्रम पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के समीप स्थित है जहां हिंसक वन्यजीवों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वर्ष 2021 में तत्कालीन विधायक किशन लाल राजपूत ने शासन से स्वीकृत कराए 99 लाख की धनराशि में से अब तक केवल 50 लाख रुपये ही प्राप्त हो पाए हैं जिससे आश्रम में विकास कार्य अधूरा पड़ा है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने मामले की जांच कर शेष धनराशि जल्द जारी कराने का आश्वासन दिया। भानु प्रताप सिंह ने मोबाइल टावर की कमी और छुट्टा पशुओं की समस्या को रखा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ने और मोबाइल नेटवर्क की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा शौचालय, आवास और पेंशन, बिजली से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सुविधाओं से वंचित न रहे। सभी पात्रों को पक्का आवास मिले। सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इनका लाभ सभी पात्रों को मिले। महोफ से भमौरा बाईपास सड़क तथा महोफ से न्यूरिया बाईपास स्टेशन मार्ग की जर्जर स्थिति की ओर भी ध्यान दिलाया। समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महोफ, पंडरी और न्यूरिया खुर्द में भी लाभार्थी संवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, प्रधान ऊषा देवी, विश्वनाथ मंडल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed