{"_id":"eda562ba5d6c6a0825f1766d9900659e","slug":"policemen-in-drill-exercises-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मियों ने किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मियों ने किया अभ्यास
Pilibhit
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी थानों पर दंगा नियंत्रण ड्रिल हुई। जिसमें पुलिस कर्मियों ने अभ्यास किया। आगामी शुक्रवार को पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी करेगी।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को देखते हुए डीजीपी ने दंगा नियंत्रण को लेकर एक प्लान तैयार किया था। जिसके अनुसार प्रत्येक शुक्रवार को चुनाव की तैयारियों को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम तय किए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के सभी थानों पर दंगा नियंत्रण रिहर्सल हुआ। इसमें पुलिस ने एंटी राइट गन, पंप एक्शन, टीयरगैस आदि चलाने का अभ्यास किया। थाना सुनगढ़ी में एएसपी सुधीर कुमार सिंह और सीओ सिटी देखरेख में मॉक ड्रिल हुई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक से लेकर सिपाहियों ने अभ्यास किया। शहर कोतवाली में कोतवाल संग्राम सिंह ने अभ्यास कराया। थाना जहॉनाबाद, न्यूरिया, अमरिया, हजारा, माधोटांडा, गजरौला सहित सभी थानों पर एसओ की देखरेख में मॉक ड्रिल हुई।
विज्ञापन